सिद्धार्थनगर एक दौर था कि नेपाल के रास्ते चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की भारतीय बाजार में मांग अधिक थी। इस ट्रेड का फायदा उठाते हुए तस्कर नेपाल से भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के खाते थे, लेकिन अब स्थिति उलट हो गई है। भारतीय बाजारों में बने सामान अपेक्षाकृत सस्ते साबित होने लगे हैं। नेपाल में चीन सहित अन्य विदेशी सामानों के बाजार में भारतीय सामानों का बाजार तैयार हो गया है। अवैध तरीके से सामान पहुंचने के कारण टैक्स भी कम लग रहा है। इस कारण नेपाल में मेड इन देलही के टैग वाले इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को नेपाल में खपाया जा रहा है। दिवाली से ठीक पहले इन सामानों की मांग बढ़ी तो सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे कैरियर और उनके सामान चढ़ रहे हैं।
