पीलीभीत में नवरात्रि के बाद गांव में ही आयोजित हुए निकासी मेले में जलेबी बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई इसके बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया
