संडीला नगर पालिका परिषद् कार्यालय के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सभागार में अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश में मेरी माटी मेरा देश के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर "मिशन शक्ति" के विशेष अभियान के अन्तर्गत पांच सफाई कर्मचारी महिलाओं गीता , रामेश्वरी, रामदेवी, रेखा, बेबी को प्रमाण पत्र और टिफिन देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में टी०एस० अनिल प्रकाश आनन्द, अवर अभियंता गौरव शुक्ला, शोभा मिश्रा, लेखाकर परवेज़ खान, लिपिक प्रकाश कुमार, संजय कुमार, सभासद पंकज कुमार, सुरेश चन्द्र गुप्ता व पालिका का अन्य स्टॉफ मौजूद रहा ।
