सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़खेड़ा मे अज्ञात कारणों से दो घरों मे आग लग गयी जिसमे एक घर की गृहस्थी जलकर राख हो गयी ग्राम भूड़खेड़ा के विजय कुमार व हरिराम ने बताया कि अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गयी देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिये जिससे घर मे रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी लेकिन जबतक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँची ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पा लिया घटना के करीब 45 मिनट के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँची तबतक आग बुझ चुकी थी विजय कुमार व हरिराम मजदूरी करके अपने अपने परिवारों का पालन पोषण करते है विजय कुमार ने बताया उसका मकान कच्चा था जिससे छप्पर के नीचे रखा खाने पीने का सामान जल गया जिस कारण उसके यहाँ खाने के लिये खाद्य सामग्री नही बची और गृहस्थी जलकर राख हो गयी वही हरिराम का पंपसेट जल गया मामले मे तहसील प्रसाशन ने क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट देने को कहा है।
