सण्डीला मे श्री महावीर जी झंडा मेला के तीसरे दिन नगर के गल्ला मंडी में कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री द्वारा जवाबी कीर्तन एवं जादू का कार्यक्रम आयोजन भी किया गया। सर्वप्रथम कानपुर से आए नगीना जादूगर की टीम द्वारा तरह-तरह के जादुओ का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सण्डीला नगर के जाने-माने कीर्तनकार रतीराम ज्ञानी एवं हमीरपुर बुंदेलखंड से आई प्रसिद्ध कीर्तनकार पूनम आजाद द्वारा जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। जवाबी कीर्तन में संडीला के प्रसिद्ध कीर्तनकार रतिराम ज्ञानी एवं बुंदेलखंड की प्रसिद्ध कीर्तनकार पूनम आजाद द्वारा बराबरी का मुकाबला हुआ दोनों ही कीर्तनकार किसी से कम नहीं थे दोनों के बीच मुकाबला एकदम बराबर का हुआ।
