सण्डीला कस्बे में शान ओ शौकत से निकले जुलूस-ए-मोहम्मद में नारे तकबीर की सदाओं से कस्बा गूंज उठा। इससे पहले रात भर सजावट और जगह जगह नात पाक तिलावतों से माहौल नूरानी बना रहा है। कस्बे के मदरसा गौसिया में सुबह करीब 10 बजे क़ुरआन ख़्वानी के बाद नातो सलाम के बीच जुलूस की शुरुआत हुई। मदसरे के मौलाना मेंहदी हसन ने नातो सलाम के बीच हरि झंडी दिखाकर अंजुमन मुफ़ीदुल मुस्लिमीन के सदर डॉ0अहमद सईद की अगुवाई में जुलूस को रवाना किया। इस वर्ष गौसिया मदरसा के बानी जुबैर अहमद के इन्तिक़ाल के बाद अंजुमन मुफ़ीदुल मुस्लिमीन के सदर कस्बे के प्रतिष्टित चिकित्सक डॉ0अहमद सईद को बनाया गया है। जुलूस की अगुवाई मदरसा गौसिया के परचम ने की जिसके पीछे शहर की दर्जनों अंजुमन के परचम शामिल हुए। जुलूस छोटे चौराहे से होकर इम्लियाबाग मंडई होते हुए छोटा चौराहा पहुंचा। जहां से विशाल जुलूस मुख्यमार्ग से होकर बस अड्डा पर चेयरमैन रईस अंसारी के आवास पर जुलूस का स्वागत किया गया।
