सेवा पखवाड़ा के तहत लाभर्थियों को वितरित किये आयुष्मान कार्ड बेनीगंज/हरदोई।सेवा पखवाड़ा के तहत आयुष्मान भवः मेले का आयोजन सीएचसी कोथावां पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथ भाजपा पार्टी के निवर्तमान जिला मंत्री रोहित बैश्य ने फीता काटकर किया तथा आयुष्मान लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए ।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां अधीक्षक विपुल वर्मा के द्वारा आयुष्मान भवः का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री रोहित वैश्य ने लाभार्थियों को कार्ड वितरित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर सीएचसी प्रभारी अधीक्षक विपुल वर्मा, मंडल अध्यक्ष कोथावां अमरीश कुमार,मंडल उपाध्यक्ष श्रीनिवास ,मण्डल मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित आयुष्मान लाभार्थी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
