साल के लंबे इंतजार के बाद वह ऐतिहासिक क्षण आ गया है। लोकसभा से पारित हो चुका महिला आरक्षण बिल गुरुवार को राज्यसभा से भी पारित हो गया। इस संविधान संशोधन बिल पर गुरुवार को उच्च सदन में चर्चा हुई। सरकार ने लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव के फौरन बाद जनगणना और परिसीमन की कार्रवाई होगी। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण से संबंधित कानून बहुत जल्द आकार लेगा। इससे पहले, लोकसभा में विपक्षी नेताओं ने आग्रह किया कि बिल के कानून बनने के साथ इसे जल्द लागू किया जाए,
