Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। सीआईएसएफ द्वारा कांस्टेबल/ट्रेडसमैन के कुल 1161 पदों पर भर्ती निकाली गई है।न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 23 वर्ष के उम्र वाले वैसे पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं । आयु सीमा में छूट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ,फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा ,दस्तावेज़ जाँच प्रक्रिया व चिकित्सीय जाँच के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतन 21,700 रूपए से 69,100 रूपए है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है : https://cisfrectt.cisf.gov.in/ . इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस पद से सम्बंधित आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रूपए निर्धारित की गई है एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। याद रखिए इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2025 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं .
जन सुराज विस्तार संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र क़े दिघवारा प्रखंड अकबरपुर पंचायत में जिला महिला अध्यक्ष अमिता सहनी वही दिघवारा प्रखंड क़े प्रखंड महिला अध्यक्ष मेमुन निशा ने सीतलपुर बस्ती जलाल में अलग-अलग जगह पर दर्जनों महिलाओं के साथ सोमवार को एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया ।
बिहार सरकार में सुचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार अमनौर जाने के क्रम में नयागांव के शहीद राजेन्द्र स्मारक पर भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कृष्ण कुमार मंटू जी का जोड़दार स्वागत किया गया। जहां समर्थन का उत्साह एवं उमंग चरम पर रहा और समर्थन एक झलक देखने को बेताब नजर आयें।
Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब साथियों वो कहते हैं न कि अगर " हम वन्य जीवों को सुरक्षित रखते हैं ,तो हम सिर्फ उनका नहीं बल्कि कहीं न कहीं खुद को भी सुरक्षित रखते हैं ।' जी हां साथियों ,यह वाक्य केवल वाक्य नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन के लिए मनुष्य ,जीव,पेड़ पौधे किसी न किसी तरह एक दूसरे से जुड़े हुए है। वन्यजीवों के सम्मान और जैवविविधता के महत्व को बनाए रखने के उद्देश्य से हर वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। विश्व वन्यजीव दिवस हर वर्ष एक थीम पर मनाई जाती है और इस वर्ष यानि 2025 की थीम है : वन्यजीव संरक्षण वित्त : लोगों और ग्रह में निवेश। दोस्तों , पर्यावरण संतुलन ,जैव विविधता काफ़ी हद तक वन्य जीवों पर निर्भर करता है और दुनिया की आधी से ज़्यादा जीडीपी प्रकृति पर निर्भर करता है। लेकिन अभी के युग में बढ़ता प्रदूषण ,पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ,जलवायु परिवर्तन आदि के कारण कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं और पृथ्वी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसीलिए वन्य जीव के संरक्षण के लिए धन जुटाने का नया तरीका खोजना बहुत ज़रूरी है। साथियों , वन्यजीव दिवस हमें प्रकृति और उसमें मौज़ूद जीवों की रक्षा करने की हमारी ज़िम्मेदारी को याद दिलाता है। प्रकृति के लिए वन्य जीवों का संरक्षण करना हर एक मनुष्यों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। तो आइये हम सभी मिलकर वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रयास करें इसके साथ ही आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी के पूरे परिवार की ओर से विश्व वन्य जीव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जन सुराज पार्टी की ओर से जन सुराज विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देना है। इस अभियान के तहत अगले 100 दिनों में प्रतिदिन 1500 जन सुराज संवाद के तहत गांव-पंचायत में बैठकें आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे प्रदेश भर में जनता को जागरूक करने तथा संगठन विस्तार को मजबूती मिलेगी। साथ ही जन सुराज अभियान का उद्देश्य जनता के बीच संवाद स्थापित कर बिहार में एक बेहतर वैकल्पिक राजनीति की नींव रखना है।
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जीबदास साहू आम के मंजर झड़ने के कारण और उपचार के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
मोबाइल वाणी और माय कहानी की खास पेशकश कार्यक्रम भावनाओं का भवर में। साथियों, वो कहते हाँ न की मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ यानि की मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह से स्वस्थ रहना। हम खुद को हर रोज फ्रेश और तरोताज़ा महसूस करे इसके लिए जरुरी अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना और यह हम सभी जानते भी हैं पर फिर भी हम इस मामले में बहुत ही लापरवाह होते हैं।क्यूंकि , शायद हम इस बात से अनजान होते हैं कि वास्तविक रूप में स्वास्थ्य का मतलब होता क्या है ? और हमारे जीवन में स्वास्थ्य की भूमिका क्या है? तो चलिए आज की कड़ी में इसी विषय पर बात करते हैं और जानते हैं कि हमारे लिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना क्यों महत्वपूर्ण है। क्यूंकि मानसिक विकार किसी की गलती नहीं इसलिए इससे जूझने से बेहतर है इससे जुड़ी पहलुओं को समझना और समाधान ढूंढना. तो आइये सुनते हैं स्वास्थ्य की महत्ता और स्वस्थ रहने के फायदों के बारे में। ....... साथियों अभी हमने सुना की हमारे लिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना क्यों महत्वपूर्ण है ? अब अगली कड़ी में जानेंगे की पैसो के बिना भी खुश कैसे रहा जाता है . तब तक आप हमें बताए कि आपको क्या लगता है, क्या स्वस्थ रहने का मतलब सिर्फ अपना वजन घटाना है? या फिर इसमें और भी कुछ चीजें होती है? आप के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को किस प्रकार से प्रभावित करता है और क्या आप ने ऐसा होते हुए कभी देखा है ? अगर हाँ तो अपनी कहानी हमें बताएं।आपके अनुसार हमारे वे कौन कौन सी आदतें होती हैं जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं ? दोस्तों, अगर आज के विषय से जुड़े आपके मन में कोई सवाल है तो हमें जरूर बताएं अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर। हम कोशिश करेंगे उनका जवाब ढूंढ के लाने की। साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/@mykahaani
