सीवान श्रीनगर न्याय बिहार कॉलोनी में खादी भंडार के पीछे निःशुल्क जांच व दवा वितरण शिविर का आयोजन छह नवम्बर को होगा। शिविर में शुगर, ब्लड टेस्ट व ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच भी की जाएगी। डॉ. दयानन्द सिंह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अंकिता व डॉ. अभिमन्यु मरीजों की जांच करेंगे। शिविर का आयोजन एसके आरोग्यम होम्यो क्लीनिक के सौजन्य से रविवार की सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।