हुसैनगंज में किसान प्रशिक्षण का किया गया आयोजन। हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रबी महाअभियान 2022-23 अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला -सह- किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रमुख आशिया खातुन की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी,हुसैनगंज राकेश कुमार चौबे, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी तुषारकांत उपाध्याय, विजेंद्र कुशवाहा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन, कन्हैया तिवारी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, अखिलेश गुप्ता सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड लेखापाल मृत्युंजय तिवारी, नागेन्द्र पाठक इन्ट्री आपरेटर, किसान सलाहकार धनंजय सिंह, रमेश कुमार, हरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, कमलेश सिंह, नन्हे जी, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, निशा कुमारी उपस्थित थीं। किसान हितकारी समूह के अध्यक्ष ललिता देवी ने प्रखंड प्रमुख को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार ने रवि कर्मशाला पर प्रकाश डाला, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजेंद्र कुमार में आत्मा योजना अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया। राजीव रंजन कृषि समन्वयक के द्वारा जैविक खेती एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। कन्हैया तिवारी कृषि समन्वयक द्वारा रबी मौसम में लगने वाले विभिन्न फसलों की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। शंभूनाथ सिंह प्रखंड आत्मा अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी किसानों का स्वागत किया गया तथा समय से बीज उठाव कर लगाने की सलाह दिया गया।
