महाकाल लोक का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन सीधा प्रसारण देखने पहुंचे पूर्व एमएलसी मनोज सिंह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज उज्जैन में श्री महाकाल लोक का उद्घाटन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के पचरुखी प्रखंड के पिपरा में तथा सिवान शहर स्थित महादेवा में शिव मंदिर पर जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार पाण्डेय जी सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ देखा। वास्तव में श्री महाकाल लोक की भव्यता अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक और अकल्पनीय है।