मुफ्त मेडिकल कैम्प का होगा आयोजन नवगठित नगर पंचायत गोपालपुर 11 सितंबर दिन रविवार को ज़माल हाता गांव में हाजी जी के बगीचे के पास इमाम जाकिर अंसारी भावी चेयरमैन प्रत्याशी नगर पंचायत (गोपालपुर) के आवास पर एक विशाल मेडिकल कैम्प लगने जा रहा है जिसमें शहर के मशहूर माहिर डॉक्टर आ रहे हैं। डॉ शाहनवाज आलम सर्जन, डॉ पंकज कुमार सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ मो० मुमताज़ अहमद दांत रोग विशेषज्ञ, डॉ रबिना खातून स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ मो० यूसूफ जर्नल फिजिशियन, डॉ मुबारक अली हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ (अर्थोपैथिक) मौजूद रहेंगे।