हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आंख नाक गला पेट व अन्य रोगों का निशुल्क इलाज किया गया इस मौके पर पटना में गोरखपुर से मशहूर डॉक्टर भी पहुंचे जिन्होंने निशुल्क इलाज किया साथ ही साथ दवाओं का वितरण भी किया गया मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलती है समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।