भारतीय किसान संघ ने जिलास्तर कार्यकारणी की बैठक रंजित तिवारी की अध्यक्षता मे आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग महादेव सेवा सदन अफ़राद रोड,बंगरा, महाराजगंज में हुआ। अपेक्षित कार्यकर्ता-प्रखंड के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य व उपर के सभी सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह बीज संवर्धन प्रमुख श्री कृष्ण मुरारी जी के मार्गदर्शन सम्पूर्ण कार्यो का मार्गदर्शन दिया गया। अखिल भारतीय बीज संवर्धन प्रमुख श्री कृष्ण मुरारी जी एवं बिहार प्रदेश महामंत्री सह राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य श्री सर्वजीत सिंह जी केंद्रीय अधिकारी प्रवास और सिवान जिला में पहुंचे तथा जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक में श्री कृष्ण मुरारी जी ने किसानों से देशी बीजों को संरक्षण देसी नस्ल की गायों को संरक्षण प्राकृतिक और जैविक खेती करने का आह्वान किया जबकि श्रीफल छोटे किसानों को मशरूम गो पालन बकरी पालन मछली पालन करने का सुझाव दिया गया। चुन-चुन सिह,राजेन्द्र सिह,हरिकृष्ण उपाध्याय, प्रोफेसर अमरनाथ सिह,चंचल सिन्हा तथा प्रदेश प्रचार प्रमुख मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।