पहले दिन 35 प्रतिभागियों ने मटका फोड़ में भाग लिया पर सभी विफल रहे। हुसैनगंज के खरसंडा पंचायत के सारेंयां मंदिर के समीप बड़े तलाब पर पिछले दो वर्षों से श्री कृष्णा सेना संगठन सांरेयां द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। शुक्रवार को दिन के 11 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे जन्माष्टमी पर सांरेयां तालाब पर मटका फोड़ कार्यक्रम देखने वालों की भीड़ बड़ी संख्या में उमड़ पड़ी। वहीं युवाओं की संख्या बहुत अधिक थी जो प्रतिभागी के रूप में शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में सिवान को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामायण चौधरी पहुंचे और उन्होंने विधिवत ढंग से फीता काटकर इसकी शुरुआत किया।जहां 35 प्रतिभागियों ने पहले दिन 299 फीस जमा करके मटका फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया।जहां अथक प्रयास के बावजूद मटका तक किसी प्रतिभागी ने नहीं फोड़ पाया। पहले दिन का निर्धारित समय समाप्त हो गया, अगले दिन पुनः एक बार फिर शनिवार को मटका फोड़ का कार्यक्रम जारी रहेगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि जब तक मटका नहीं टूटता है तब तक किसी प्प्रतिभागी का सिलेक्शन नहीं होगा। मटका फोड़ने वाले प्रतिभागी को समाजसेवी जीवन यादव द्वारा एक साइकिल और विजेता कप से नवाजा जाएगा।इस कार्यक्रम में पहले दिन चीफ गेस्ट के तौर पर को अपरेटिव बैंक अध्यक्ष रामायण चौधरी, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव थे।आयोजन कर्ता गोविंद यादव अच्छे यादव,विकास यादव,मुकेश यादव,दुर्गेश यादव,अजय यादव,ओम प्रकाश यादव,निकेश यादव, अन्य उपस्थित थे।