आज अमित वेलफेयर ट्रस्ट व गोपालपुर नगर पंचायत के भावी चेयरमैन प्रत्याशी इमाम जाकिर भाई के द्वारा हुसैनगंज के जमालहाता गोपालपुर में इमाम जाकिर भाई के दरवाजे पर हाजी साहब बगीचे के सामने निशुल्क मोतियाबिंद चयन शिविर सह नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 220 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 38 मोतियाबिंद के मरीज पाए गये, जिनका 25 अगस्त को पुर्वी भारत का सबसे बड़ा आंख अस्पताल अखंड ज्योति आंख अस्पताल मस्तीचक शितलपुर में निशुल्क आपरेशन, निशुल्क लेंस, निशुल्क चश्मा, निशुल्क दवा, निशुल्क रहने-खाने की व्यवस्था रहेगी। किसी बुजुर्ग के लिए नेत्र का महत्व आप समझ सकते हैं। अमित वेलफेयर ट्रस्ट पिछले कई वर्षो से इसके लिए प्रयासरत हैं। बेहतरीन व्यवस्था व शिविर की भव्य सफलता के लिए इमाम जाकिर भाई को बहुत बहुत धन्यवाद आभार।