बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने बताया कि जब महिलाओं को जमीन में अधिकार मिल जागा तो महिलाएं अच्छे से प्रसन्नतापूर्वक अपना बिजनेस शुरू करेंगी और अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाएंगी।साथ ही उनका जीवन खुशहाल होगा और आर्थिक जीवन में सुधार होगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं इसलिए बेरोजगार हैं क्योंकि वो अपना हक़ नही जानती हैं।खेत में महिला और पुरुष दोनों काम करते हैं।मगर खेत में उसका भी अधिकार हो इस बारे में वो नही सोचती हैं।जिस दिन वह समझ लेगी की उन्हें अपने जमीन पर अपना नाम दाखिल करवाना जरूरी है तो वो बेरोजगार नही रहेगी। महिला के नाम जमीन होगा तो पति द्वारा घर से निकाल दिए जाने पर वो खेती कर के अपना जीवन यापन कर पाएंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर प्रभा देवी से साक्षात्कार लिया।प्रभा देवी ने बताया कि घर से गरीबी को हटाने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है।महिलाएं शिक्षित होंगी तो काम कर के कमाएंगी और बच्चे भी पढ़ - लिख कर आगे बढ़ेंगे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर प्रभा देवी से साक्षात्कार लिया।प्रभा देवी ने बताया कि महिलाओं का भूमि में अधिकार मिलना बहुत जरुरी है।महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। ताकि किसी पर निर्भर ना रहें।यदि भूमि में अधिकार मिलेगा तो प्रभा खेती करेंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर तबसुम परवीन से साक्षात्कार लिया।तबसुम परवीन ने बताया कि महिलाओं का जमीन पे अधिकार होना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर नासिन परवीन से साक्षात्कार लिया।नासिन परवीन ने बताया कि महिलाओं को गरीबी हटाने के लिए शिक्षित होना चाहिए और काम-धंधा करना चाहिए।महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर नासरीन परवीन से साक्षात्कार लिया।नासरीन परवीन ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार होना चाहिए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर मानती कुमारी से साक्षात्कार लिया।मानती कुमारी ने बताया कि अगर इनको अपने पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलेगा तो ये जरूर लेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर मानती कुमारी से साक्षात्कार लिया।मानती कुमारी ने बताया कि यदि इनको जमीन का अधिकार मिलेगा तो ये खेती करेंगी।जैसे - गेहूं , धान, चना,साग सब्जी,इत्यादि। अपने बच्चों का पालन पोषण करेंगी
बिहार राज्य के मगध के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 25 वर्षीय मुन्नी देवी से हुई। मुन्नी देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।वह उस जमीन में खेती बाड़ी करेंगी
