बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके सामने एक महिला ने अपने पति से बिना पूछे समान ख़रीदा। महिला के पति ने समान के बारे में जानने के बाद उन्हें बहुत डांटा।डांट सुनकर महिला रोने लगी और बोली 'अगर आज हम अपने पैसे से इस चीज को खरीदते तो मेरे पति नहीं डांटते'।दोस्तों,इस घटना से हमें यह सीख मिलता है कि हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए। महिला कमाएगी तो पति की डांट नही सुनेगी। खुद कमाएगी और अपना अधिकार लेगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके पति ने जमीन इनके नाम से ख़रीदा।वर्तमान में उसी जमीन में साग और सब्जी उपजा कर अपने बच्चे का खर्च उठा रही हैं।सलोनी की सभी महिलाओं को सलाह है कि सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।अपने जमीन पर अधिकार लेना चाहिए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर सविता से साक्षात्कार लिया।सविता ने बताया कि औरतों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।अधिकार पाकर ये खेती करेंगी और सब्जी रोपेंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर चिंता देवी से साक्षात्कार लिया।चिंता देवी ने बताया कि घर की गरीबी दूर करने के लिए महिलाओं को छोटा - छोटा रोजगार करना चाहिए।पैसों के लिए दूसरों के सामने हाथ नही फैलाना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर पुष्पा देवी से साक्षात्कार लिया।पुष्पा देवी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।अपनी बेटी को ये जमीन में अधिकार देंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर सरिता देवी से साक्षात्कार लिया।सरिता देवी ने बताया कि लड़का और लड़की में भेदभाव नही होना चाहिए। इनकी नज़र में लड़का और लड़की एक समान हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता देवी से हुई। सरिता देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को भी जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। उनके पति उनको जमीन में अधिकार देना चाहते हैं
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू आलू के फसल में लगने वाला झुलसा रोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलायें अशिक्षा के कारण अपने अधिकार को नहीं ले पा रही हैं और ना ही समझ पा रही हैं। उनको आगे बढ़ने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। महिला समझती हैं की पुरुष ही श्रेष्ट हैं लेकिन ऐसा नहीं है।उनका मानना है कि महिलायें भी पुरुष के समान काम कर सकती हैं।महिलाओं को पुरुष के अधीन रहना पड़ता है। अगर महिलाओं को उनका हक़ दिया जायेगा तो वह भी पुरुष की तरह काबिल बन सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि कई पुरुष अभी भी चाहते हैं कि उनके पत्नी पर्दा प्रथा में ही रहें। महिलायें अशिक्षा के कारण भी आज दबी हुई है। आज के दिनों में महिलायें घर से बाहर निकलना शुरू कर चूकिं हैं। वह अधिकार को समझ पा रही हैं फिर भी उनको जमीन में अधिकार नहीं दिया जा रहा है। अगर महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वह आगे बढ़ पाएंगी और विकाश कर पाएंगी।
