बिहार राज्य के बोधगया ज़िला से शिव प्रशाद ने मगध मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एडवोकेट डॉ अखिलेश रजत से पानी की सामुदायिक समस्याओं पर चर्चा हुई। जहाँ उन्होंने बताया कि 2014 में नल जल योजना का आवेदन दिया गया था। साथ ही कार्यपलि पदाधिकारी से आदेश मिलने के बावजूद बोध गया नगर परिषद के रूट इंस्टिट्यूट रोड धर्मशाला में समीप जल की समस्याएँ दूर नहीं हुई है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भर्ती 2022 द्वारा अपरेंटिस पदों पर वेतनमान नियमानुसार रूपए पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए पाँच हजार छ सौ छत्तीस रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो और इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद द्वारा जारी (आईटीआई) की डिग्री होना भी अनिवार्य है । इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन सर्टिफिकेट सत्यापन, मेरिट सूची में प्रदर्शन के के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए और एससी - एसटी और पी.डब्लू.डी के सभी उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.nfr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 30 जून 2022 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनएफआर की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।

साथियों, आप हमें बताएं कि क्या आपके परिवार में कोई गर्भवती महिला है, जो इस जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेना चाहती है? या फिर कोई ऐसी महिला जो जननी सुरक्षा योजना का लाभ ले चुकी है? साथ ही ये भी बताएं कि आपको जननी सुरक्षा योजना के तहत पंजीयन करवाने में किस तरह की दिक्कतें आई? या फिर योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही?

Transcript Unavailable.

बिहार के बोध गया से शिव परशाद मगध मोबाइल वाणी के माध्यम से पर्यावरण दिवस के अवसर पर बामसेन के बिंग मूलनिवासी के कार्य करता अजय विद्यार्थी से बात कर रहें हैं, अजय का कहना है की मूलनिवासियों के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहली बार बोधगया के दोमुहान से बुध महाबिहार तक पद यात्रा निकाली गई. अजय ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और ये बताया की आज का पर्यावरण असुरक्षित है. पर्यावरण के अंतर्गत जल, वायु, मिरदा तथा ध्वनि शामिल हैं, ये सभी नष्ट हो रहें हैं तथा इन चीज़ों को बचाना बुद्धिजीवियोँ का फ़र्ज़ है और इसके लिए जागरूकता ज़रूरी है. तथा इन्होने कहा की जागरूकता सरकार की तरफ से होनी चाहिए तथा इस विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। तथा इस विषय की हर अस्तर पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन वर्तमान वयवस्था के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है. इसका कारण है की समाज अशिक्षित है.

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा निकाली गई सहायक उप निरीक्षक (ASI) एवं हेड कांस्टेबल (HC) पदों पर वेतनमान नियमनुसार कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग की गति होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी के सभी उम्मीदवारों के लिए 100/- रुपए रखा गया है और एससी - एसटी एवं महिला उम्मीदवार निःशुल्क अपना आवेदन भर सकते है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ और www.recruitment.itbpolice.nic.in पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 07 जुलाई 2022 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !

Transcript Unavailable.