बिहार राज्य के मगध जिला से अनंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। उन्हें भूमि में हिस्सा मिलेगा, उन्हें पैसा मिलेगा तो वे व्यापार कर पायेंगी। यदि वे व्यापार करेंगी तो अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे से कर पायेंगी। इसलिए उन्हें जमीन का आधा हिस्सा मिलना चाहिए

बिहार राज्य के गया जिला से अनंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया रहे हैं कि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल रहा उसका सबसे बड़ा कारण है जागरूकता। बहुत सारी महिलाये अभी पढ़ी लिखी नहीं हैं जिसके वजह से उन्हें पता नहीं है कि उनके क्या अधिकार हैं। वे भी अपने परिवार को संभाल सकती हैं वे भी सशक्त बन सकती हैं। यदि उनके पास भूमि और संपत्ति रहेगा तो वे अपने परिवार को चलायेंगी और अपने बच्चों को शिक्षित करेंगी। एक महिला शिक्षित होगी दूसरे को शिक्षित करेंगी तो महिलाओं में जागरूकता फैलेगा। उन्हें पता चलेगा कि वे भी परिवार को चला सकती हैं वे एक पुरूष को जन्म दे सकती हैं तो उनके साथ कदम से कदम मिला कर भी चल सकती हैं

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू ,ज्वार के फसल के लिए मिट्टी एवं बीज का चयन और बीज शोधन की जानकरी दे रहे हैं। ज्वार के फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के मगध जिला से अनंत कुमार मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिला को उनका अधिकार बताना होगा, उनका अधिकार क्या है, भूमि पर अधिकार मिलने से उन्हें क्या लाभ होगा, वह जानकारी समाज में उच्चतम स्तर पर दी जाएगी ताकि बेहतर परिप्रेक्ष्य में हो सके। उन्हें ये सारी बातें बताई जाएंगी कि अगर उन्हें जमीन का अधिकार मिला तो वे एक लड़की की शिक्षा में प्रभावित होंगे। महिला को, विशेष रूप से पुरानी पीढ़ी को बताना होगा ताकि वे अगली पीढ़ी को भूमि का अधिकार दे सकें। महिलाओं और पुरुषों में अभी कोई अंतर नहीं है, हर काम जो एक पुरुष कर सकता है, चाहे आप इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में हों या सैन्य क्षेत्र में या किसी भी क्षेत्र में, महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं

बिहार राज्य के मगध जिला से अनंत कुमार मंडल स्थानीय निवासी राहुल कुमार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।महिला को जमीन देने से बहुत बेहतर हो सकता है।वो स्वयं पैसा कमा सकती है और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा से सकती है

बिहार राज्य के मगध जिला से अनंत कुमार मंडल स्थानीय निवासी स्वाति कुमारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलने के बार वो स्वतंत्र रूप से कुछ भी कर सकती है और समाज में उनका मान सम्मान बढ़ेगा। समाज उन्हें एक अच्छे नज़रिए से देखेगा

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का फसल की बुवाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं । विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

दोस्तों, भारत में केवल 28 प्रतिशत महिलाओं को जमीन में हिस्सेदारी मिली हुई है। खेतीहर भूमि में तो यह और भी कम महज 11 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी है। जबकि खेती का 80 प्रतिशत काम महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जमीन पर अधिकारों तो दूर की बात है, महिलाओं को किसान ही नहीं माना जाता है। ग्राणीण इलाकों में किसान के तौर अभी भी पुरुषों की पहचान बनी हुई है। *------ महिलाओं को अधिकार न दिये जाने के मसले पर आप क्या सोचते हैं, *------ क्या आपको भी लगता है महिलाएं अभी भी पिछ़ड़ी हुई हैं? या फिर वह अभी भी स्वतंत्र निर्णय ले पाने की स्थिति में नहीं ले सकती हैं। *------ महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से उनके जीवन स्तर और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में क्या सुधार हो सकता है? *------ महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के राह में क्या -क्या बाधाएं हैं और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है? *------ महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्या- क्या तरीके प्रभावी हो सकते हैं?

बिहार राज्य के गया जिला से अनंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेम कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को हरेक चीज का अधिकार मिलना चहिये उन्हें भूमि और पैसे का अधिकार मिलना चाहिए जिससे वे आगे बढ़ेगी और अपने बच्चों को पढ़ाएगी लिखायगी।