बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर सरिता देवी से साक्षात्कार लिया।सरिता देवी ने बताया कि लड़का और लड़की में भेदभाव नही होना चाहिए। इनकी नज़र में लड़का और लड़की एक समान हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता देवी से हुई। सरिता देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को भी जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। उनके पति उनको जमीन में अधिकार देना चाहते हैं
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू आलू के फसल में लगने वाला झुलसा रोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलायें अशिक्षा के कारण अपने अधिकार को नहीं ले पा रही हैं और ना ही समझ पा रही हैं। उनको आगे बढ़ने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। महिला समझती हैं की पुरुष ही श्रेष्ट हैं लेकिन ऐसा नहीं है।उनका मानना है कि महिलायें भी पुरुष के समान काम कर सकती हैं।महिलाओं को पुरुष के अधीन रहना पड़ता है। अगर महिलाओं को उनका हक़ दिया जायेगा तो वह भी पुरुष की तरह काबिल बन सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि कई पुरुष अभी भी चाहते हैं कि उनके पत्नी पर्दा प्रथा में ही रहें। महिलायें अशिक्षा के कारण भी आज दबी हुई है। आज के दिनों में महिलायें घर से बाहर निकलना शुरू कर चूकिं हैं। वह अधिकार को समझ पा रही हैं फिर भी उनको जमीन में अधिकार नहीं दिया जा रहा है। अगर महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वह आगे बढ़ पाएंगी और विकाश कर पाएंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर स्वीटी कुमारी से साक्षात्कार लिया।स्वीटी देवी ने बताया कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं दिया जाता है। पुरुष समझते हैं कि महिला अशिक्षित होती हैं और कमजोर होती हैं।आज कल के लोग महिलाओं को घर के कामों में ही सिमित रखना चाहते हैं और उनको आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कानून बनाए गए हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर कोमल कुमारी से साक्षात्कार लिया।कोमल कुमारी ने बताया कि अगर महिलाओं को जमीन में अधिकार दिया जाए तो वह आगे बढ़ेंगी। पुरुषों के बराबर महिलाएं भी काम करती हैं फिर भी उनको अधिकार नहीं दिया जाता है। महिला अशिक्षा के कारण अपना अधिकार को नहीं समझ पाती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर कुणाल कुमार से साक्षात्कार लिया।कुणाल कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं दिया जाता है क्योंकि वह मजबूत नहीं हैं। वह अभी जागरूक नहीं है। जब महिला शिक्षित हो जाएँगी तभी वह अपना हक़ ले पाएंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर प्रिंस कुमार से साक्षात्कार लिया।प्रिंस कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वह आत्मनिर्भर बनेंगी।वह खुद से खेती बाड़ी कर पाएंगी और मजबूत बनेंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी देवी से हुई। रानी देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को गरीबी दूर करने के लिए छोटा छोटा रोजगार करना चाहिए। इससे वह आगे बढ़ेंगी और विकाश करेंगी।महिलाओं को अपना हक़ लेना चाहिए।महिलाओं को अगर हक़ मिलेगा तो वह अपने घर की स्थिति को बदल सकती हैं। वह काम कर के विकाश करेंगी
