बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल कुमारी से हुई। कोमल कुमारी यह बताना चाहती हैं कि गांव में महिलाओं के नाम से कोई भी जमीन नहीं होता है। गांव में पुरुष के नाम से ही जमीन रहता है। शहर की महिला खुद पर आश्रित रहती हैं। महिला हर काम खुद से ही करती है दूसरों पर आश्रित नहीं रहती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से हमारे श्रोता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रेखा कुमारी से हुई। रेखा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि जमीन में अधिकार पाने में समाज वाले बुरा करते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रेखा कुमारी से हुई। रेखा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को संपत्ति मिलने से उनकी सुरक्षा होता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमन कुमारी से हुई। सुमन कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलने से उनका स्वाभिमान बढ़ता है। वह भी संपत्ति में अधिकार लेना चाहती हैं लेकिन समाज उनको संपत्ति में अधिकार देता नहीं है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से संध्या देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमन कुमारी से हुई। सुमन कुमारी यह बताना चाहती हैं कि भूमि अधिकार के मामले में शहरी क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर रहती हैं लेकिन गांव की महिलाएं पुरुष पर निर्भर रहती हैं। गांव में पुरुष के नाम से ही जमीन होता है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि परिवार के लोग महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाने में कई लोग सहायक बनते हैं। पत्नी के नाम से जमीन होना चाहिए। पिता बेटी को जमीन में अधिकार नहीं देना चाहते हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि शहरी क्षेत्रों में महिलाएं काम नहीं करना चाहती हैं जबकि गांव में महिलायें काम करना चाहती हैं।महिलाएं गांव में जमीन के लिए लड़ाई करती हैं। गांव में महिलाये खेतों पर ही निर्भर रहती हैं इसलिए वह अपना हक़ मांग रही है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़ुशी कुमारी से हुई। ख़ुशी कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए। इनके पति जमीन में अधिकार नहीं देना चाहते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर नेहा कुमारी से साक्षात्कार लिया।नेहा कुमारी ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं जमीन मिलने पर खेती करेंगी और घर - गृहथी चलाएंगी।शहरी महिलाएं सब्जी का दूकान कर के अपना घर गृहस्थी चला सकती है।नेहा कुमारी गांव में रहना चाहती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज भी महिलाएं स्वतंत्र रूप से निर्णय नही ले पाती हैं। वह जानती हैं कि उनके नाम से जमीन,घर,सम्पत्ति है लेकिन वह खुद से निर्णय लेने में हिचकिचाती हैं। महिला के ऊपर पति और बेटा होते हैं।पति और बेटेसे पूछे बिना या उनकी राय जाने बिना वो कुछ नही कर पाती है।साथ ही उनको समाज का भी डर रहता है।अपने मन से कुछ काम करेगी तो समाज उनके बारे में क्या सोचेगा,इस विचार से वो हमेशा परेशान रहती है
