बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर रिंकू से साक्षात्कार लिया।रिंकू ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार नही मिलना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर रिंकू से साक्षात्कार लिया।रिंकू ने बताया कि बेटी अपने पिता से जमीन में अधिकार मांगती है तो उसे बुरा समझा जाता है।ये अपनी बेटी को सम्पत्ति में हिस्सा नही देना चाहती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से हुई। पूजा देवी यह बताना चाहती है कि महिलायें भूमि पर अधिकार मांगने से हिचकिचाती हैं क्योंकि उनको जमीन में अधिकार मिलने को लेकर संदेह रहता है। वह अपनी बेटी को जमीन में अधिकार देंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर पूजा देवी से साक्षात्कार लिया।पूजा देवी ने बताया कि यदि महिला मायके में भूमि में अधिकार लेती है तो उन्हें बुरा समझा जाता है।लोगों की सोच होती है कि शादी के बाद लड़की का मायके में हिस्सा नही होता है। उसका हिस्सा ससुराल में होता है। पूजा देवी मायके में भूमि में अधिकार नही लेना चाहती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर जूही से साक्षात्कार लिया। जूही ने बताया कि महिलाओं को सामूहिक रूप से भूमि अधिकार के लिए आवाज उठानी चाहिए।मायके में महिलाएं अधिकार छोड़ देती हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर रानी कुमारी से साक्षात्कार लिया।रानी कुमारी ने बताया कि ससुराल और मायके में हक़ मिलना चाहिए। महिलाएं अपना हक़ लेंगी तभी समाज में रह पाएंगी और बच्चों को तकलीफ नही होगी।बच्चे सुरक्षित रहेंगे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर ज्योति से साक्षात्कार लिया।ज्योति ने बताया कि यदि ससुर जमीन पर हक़ नहीं देंगे। तो वार्ड , मुखिया और सरपंच के पास जाएंगी।जरुरत पड़ा तो न्याय के लिए कोर्ट - कचहरी जाएँगी। ससुर अकेले काम नही करते हैं,इनके पति भी आर्थिक योगदान देते हैं।इसलिए ज्योति और उनके बच्चों का सम्पत्ति में अधिकार है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर अनीता देवी से साक्षात्कार लिया।अनीता देवी ने बताया कि महिलाएं मायके में जमीन में अधिकार मांगती हैं तो उनको गलत नज़र से देखा जाता है।पिता शादी में तिलक और जमीन में हक़ दोनों नही देना चाहते हैं।पैतृक सम्पत्ति में बेटा और बेटी का बराबर हक़ होता है। माता-पिता को बेटी को भी हक़ देना चाहिए
बिहार राज्य के नवादा जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा कुमारी से हुई। पूजा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि जो महिला अपनी समस्या कह रही हैं और मीडिया उसको प्रसारित करती हैं तो महिलाओं को बहुत सपोर्ट मिल जायेगा। अगर मीडिया महिलाओं की समस्या को चलएंगे तो उनको बहुत सहायता मिल जायेगा
बिहार राज्य के नवादा जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा कुमारी से हुई। पूजा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि अगर सामूहिक रूप से बोला जाए कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए तो मिल सकता है और अगर कोई एक महिला अधिकार के लिए आवाज़ उठाएंगी तो अधिकार मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है
