बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के नाम से सम्पत्ति होने के बावजूद महिलाएं निर्णय नही ले पाती हैं।इसका मुख्य कारण है कम शिक्षित होना।कई महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी होती है और जमीन बेचने सम्बंधित निर्णय खुद नही ले पाती हैं। इसके लिए उन्हें पुरुष का सहयोग लेना पड़ता है समाज में पुरुष भी महिला के मज़बूरी का फायदा उठाना चाहते हैं।
