बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के पास सम्पत्ति होगा तभी वो सुरक्षित हैं। बिना सम्पत्ति के कोई सुरक्षा नहीं है।समाज में जिन महिला के पास प्रॉपर्टी है उनको सम्मान मिलता है। जिन के पास सम्पत्ति नही होता है उनको इज्जत नही मिलती है।यदि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिल जाएगा तो उन्हें हर जगह सम्मान मिलने लगेगा और वह स्वतंत्र रूप से समाज का सामना कर पाएगी।