बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर सनीशा कुमार से साक्षात्कार लिया।सनीशा कुमार ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना चाहिए। पहले महिलाएं पढ़ी-लिखी नहीं थी, इसलिए पुरुष ही सब काम करते थे। महिलाएं घर से बाहर नही निकलती थी। लेकिन अब महिलाएं पढ़ने-लिखने लगी हैं और अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो गई हैं