बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर मंजू देवी से साक्षात्कार लिया।मंजू देवी ने बताया कि लड़कियों को पिता की सम्पति में अधिकार नही दिया जाता है। लोगों की सोच होती है कि लड़कियों को दहेज देकर शादी करना होगा,इसलिए सम्पत्ति में हिस्सा नही देना चाहिए।साथ ही पुरुषों की सोच होती है कि महिला को सम्पत्ति में हिस्सा देंगे तो वो हमें दबा कर रखेगी और बात नही मानेंगी।महिलाओं को आगे बढ़ने नही देते हैं
