बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर दीक्षा गौतम से साक्षात्कार लिया।दीक्षा गौतम ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में लड़कियों को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। पिता के समपत्ति में बेटा और बेटी दोनों का बराबर का अधिकार होता है।लेकिन आज हमारे समाज में लड़कियों को मायका में कोई अधिकार नहीं दिया जाता है।यदि लड़कियों का अधिकार देने की परम्परा चलाई जाए तो सभी लड़कियां आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएंगी।