बरेका महिला कल्याण संगठन की ओर से दिव्यांगजन के लिए संचालित चेतना विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दिल जीत लिया। संगठन की अध्यक्ष नीलिमा पांडा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखे। इससे संस्था को नई ऊंचाई मिलेगी। इसमें डॉ. पूनम सिंह खरवार, मधु शुक्ला, सुनीता शुक्ला, सुनीता कुमारी आदि मौजूद रहीं।