अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर हैं तो यह खबर आपके मतलब की है. बैंक बदलते वक्त के साथ ही अपने अकाउंट होल्डर्स को तरह-तरह की सुविधाएं देता है। इसमें एसबीआई का योनो मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है।
भारत में हर दिन गर्भावस्था या प्रसव के दौरान करीब 66 महिलाओं की मौत हो जाती है। मतलब की हर साल देश में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान 24,000 माओं की मौत हो जाती है। देखा जाए तो दुनिया में भारत, नाइजीरिया के बाद दूसरा ऐसा देश है जहां इतनी बड़ी संख्या में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु हो रही है।
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,85,132 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,921 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,761 है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एक नई रिपोर्ट सकल घरेलू जलवायु जोखिम के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित नौ भारतीय राज्य आठ तरह के जलवायु में हो रहे बदलावों के खतरों में हैं। जलवायु संकट को लेकर भारतीय राज्य, बुनियादी ढांचे के नुकसान के सबसे बड़े खतरे वाले दुनिया के शीर्ष 50 क्षेत्रों में शामिल हैं। 2050 तक दुनिया भर में 2,600 से अधिक क्षेत्रों की जलवायु संबंधी खतरे की गणना करने के लिए सकल घरेलू जलवायु जोखिम का विश्लेषण किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बबिता कुमारी मधुबन से जानकारी दे रहीं हैं की इनके गांव में जिन लोगों ने हैलो आरोग्य के माध्यम से लड़कियों की शादी की उम्र के सम्बन्ध में जानकारी सुना और इसका असर ये हुआ की उनकी ऐसे बच्चे जिन्हें शिक्षा से रोक दिया गया था उन्हें दुबारा शिक्षा से जोड़ा गया और उनके घर वालों का कहना है की वो अपनी बच्चियोँ को पढ़ने से और नौकरी करने से नहीं रोकेंगे।
धोड़ा कोला से शकुंतला देवी हैलो आरोग्य के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने महिलाओं को लड़का और लड़की में होने वाले भेद भाव की जानकारी दी.
झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला से दीपक कुमार ने हेलो आरोग्य मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में लड़कियों के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है .
