झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला के सरैया ग्राम से विनोद पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि इनके गांव में पानी की काफी समस्या है। गर्मी और बारिश के मौसम में सप्लाई में दोनों टाइम पानी नहीं देता है और ना ही कोई हैंड पम्प या कुआँ है। गांव में जो हैंड पम्प है, वो खराब हो चूका है और जो कुआँ है ,वो भी टूट फुट रहा है और कोई भी इनको ठीक नहीं करवा रहा है, जिस कारण खेती में काफी समस्या होती है।
