हमारी श्रोता गायत्री देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि वे हैंड इन हैंड में मोबिलाज़र के पद पर कार्य करती हैं। भारत सरकार ने अब लड़कियों की शादी 18 साल से बढाकर 21 साल में करने का निर्णय लिया है जिससे वो बहुत सहमत है। उन्होंने बताया कि उनक तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बेटे और एक बेटी है। बता रही है कि लड़कियों की शादी कम उम्र में हो जाने से उन्हें और आगे पढ़ने का मौका नहीं मिलता था पर अब उन्हें मौका मिल पाएगा। भारत सरकार के इस फैसले से वो बहुत खुश हैं तथा उन्हें धन्यवाद दे रही हैं।
