समशहरिया ग्राम से गायत्री देवी ,हेलो आरोग्य के माध्यम से कहती है कि इन्हे हेलो आरोग्य से लड़कियों की शादी की उम्र की जानकारी सुन कर बहुत प्रसन्ता हुई। लड़कियों को पढ़ने का मौका मिला है। आगे भी ऐसा ही रहा तो लड़कियाँ मज़बूत होगी,उन्हें कोई समस्या नहीं होगी । 18 वर्ष की उम्र में शादी होने से लड़कियाँ समझदार नहीं रहती ,परिवार को नहीं संभाल पाती है लेकिन अब 21 वर्ष में शादी होगी तो लड़कियों का सही गलत में समझ बढ़ेगी। मानसिक विकास अच्छे से होगा
