उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिला से संवाददाता रुकैया लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से सायरा से साक्षात्कार लिया। जिसमें सायरा का कहना है कि विगत पन्द्रह दिनों पहले मोबाइल वाणी पर कोरोना महामारी में हो रही राशन से सम्बंधित समस्या को रिकॉर्ड कर मदद मांगी थी। खबर का असर यह हुआ कि लखनऊ स्वास्थ्य वाणी की तरफ से कुछ संस्थाओं से बातचीत कर उनकी राशन की समस्या का निराकरण किया गया। जिसके लिए वह लखनऊ स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद देती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिले के शांतिनगर से निशा लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कहती हैं कि नगर निगम के लोग कूड़ा उठाने के लिए बहुत ही कम आते है। जिस कारण से लोग अपने घर के आस पास ही कूड़ा फेंक देते हैं। इसलिए वह चाहती है की कर्मचारी आकर कूड़ा समय से ले जाये ताकि गन्दगी न हो

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से अनारा देवी बताती है कि वह घरेलू काम करती है लेकिन कभी उनका काम चलता है कभी नहीं जिससे घर चलाने में बहुत दिक्कत हो रही रही है इसलिए उन्होंने लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से मदद की अपील की है।

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से रूपा बताती हैं कि वह लॉकडाउन में बहुत परेशान है उनके पति के नौकरी भी चली गई है। उनके दो बच्चे भी है जिनका भरण-पोषण करने में बहुत दिकक्त हो रही है इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से मदद की अपील की है।

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से सुनीता राजपूत बताती हैं कि वह बहुत परेशान है उनके पास कोई काम नहीं है इसलिए उन्होंने लखनऊ स्वास्थ्य वाणी पर मदद की गुहार लगाई है।