Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिले से बरखा कश्यप मोबाइल वाणी के माध्यम से दीक्षा से किया साक्षात्कार लिया है । जिसमे उन्होंने बताया कि उनके घर के पिछे नाला है वहाँ पर मच्छर बहुत पनपते है गन्दगी की वजह से जिस कारण रात रात जागना पड़ रहा है ,इसलिए वह चाहती है कि जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही की जाये।
उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिले से बरखा कश्यप मोबाइल वाणी के माध्यम से रूचि से किया साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर के दरवाजे के बहार सिवर लाइन फट गया है और ऊपर तक बह रहा है जिस कारण बहुत गन्दगी फैली हुई है। इसलिए वह चाहती है कि इस गन्दगी को साफ करा दी जाये।
उत्तरप्रदेश राज्य के डालीगंज के लखनऊ जिले से बरखा कश्यप मोबाइल वाणी के माध्यम से दीक्षा से किया साक्षात्कार। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास नाली का पानी जमा होने से मच्छर पनप रहें हैं। जिससे मलेरिया होने का खतरा बना हुआ है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के हुसैनाबाद से रिजवाना मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि यहाँ पर बहुत से ऐसे परिवार है जिनके पास राशन की दिक्कतें है।यहाँ पर वैसे लोग है रोजमर्रा की कमाई से अपना गुजर बसर करते है। अभी उन लोगों का काम काज नहीं चल रहा है जिससे उनके सामने खाने पीने की दिक्कतें हो रही है सलए ऐसे परिवारों को राशन की मदद की जाय।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के ग्राम खेड़ा से कमला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनके परिवार में छह सदस्य है। खाने पीने की दिक्कतें हो रही है,क्योंकि काम काज नहीं हो रहा है इसलिए राशन की मदद की जाय।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ से फिरदौस बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनके परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य जैसे पिता और भाई नहीं है सब लड़के ही है। कोई भी काम काज चल नहीं रहा है जिससे खाने पीने की दिक्कतें हो रही है इसलिए राशन की मदद की जाय।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के सहादतगंज मोहल्ले से जैनब मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि यहाँ पर तकरीबन 25 ऐसे परिवार है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। लॉकडाउन के बाद से उनके पास कोई काम नहीं है जिससे उनके सामने खाने पीने की दिक्कतें हो रही है। इन्होने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पर सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पायी है इसलिए ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा राशन की मदद की जाय।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के सहादतगंज मोहल्ले से जैनब मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि जैसा की अभी कोरोना महामारी चल रही है और काफी लोग इससे प्रभावित हो रहे है। वहीं लख़नऊ की कई ऐसी मलिन बस्तियां है ,झुग्गी झोपड़ी है जहाँ पर स्वास्थ्य सुविधाएं नदारत है ,वहां पर न तो कोई स्वास्थ्य कर्मचारी जाता है और न ही जिला प्रशासनिक के अधिकारी वर्ग जा रहे है। वहाँ के लोगो को स्वास्थ्य परामर्श भी नहीं मिल रही है। लोगो को कोरोना टीकाकरण के बारे में पता भी नहीं है। इसलिए जरुरी है कि हमलोग इनके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये ,जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो और वे खुद को एवं परिवार वालो को सुरक्षित कर पाये।
Transcript Unavailable.
