उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के सहादतगंज मोहल्ले से जैनब मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि यहाँ पर तकरीबन 25 ऐसे परिवार है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। लॉकडाउन के बाद से उनके पास कोई काम नहीं है जिससे उनके सामने खाने पीने की दिक्कतें हो रही है। इन्होने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पर सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पायी है इसलिए ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा राशन की मदद की जाय।