लखनऊ वाणी के माध्यम से रविंद्र नगर से उमा शंकर बताते हैं कि उनका मदूरी कार्ड बना हुआ है लेकिन उनके खाते में कोई पैसे नहीं आए है। वह बताते हैं कि उनके घर में कई बच्चे हैं जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है, उन्हें न तो राशन मिल सका है ना ही सरकार द्वारा कोई सहायता की गई है,इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ वाणी से मदद की अपील की है

एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि लेबर कार्ड के पैसे नहीं आ रहे हैं जिस कारण बहुत परेशानी हो रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिले से रश्मि लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से दीदी  ने बताया कि लेबर कार्ड का पैसा न आने से वह बहुत ही परेशान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राशन के न मिलने खाने की समस्या हो रही है 

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से संवादाता काजल ने कूड़ा बस्ती में जाकर बात की और उनकी परेशानी जानी, जहां आयशा ने बताया कि वह कूड़ा बस्ती में कूड़ा बिन्ने का काम करती हैं और वह बहुत परेशान है इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी पर मदद की गुहार लगाई है।

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से नूरजहां बताती हैं कि वह कूड़ा बिनने का काम करती हैं लेकिन अभी उनका काम बंद है जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। वह बताती हैं कि रोजगार बंद होने से बच्चों की पढ़ाई तक नहीं हो पा रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिले से माधुरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण देवी से किया गया साक्षात्कार। उन्होंने बताया कि उनके घर में कोई भी नौकरी करने वाला नहीं है। जिस कारण से घर में राशन के न होने से खाने में हो रही है दिक्कत

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिले से माधुरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश सिंह से किया गया साक्षात्कार। उन्होंने बताया कि उनके घर में कोई भी नौकरी करने वाला नहीं है। जिस कारण से घर में राशन के न होने से खाने में हो रही है दिक्कत

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से संवादाता माधवी सिंह महिला का साक्षात्कार लिया जहां उन्होंने बताया कि उनके पति के पास रोजगार नहीं है उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं जिससे गुजारा कर पाना मुश्किल हो रहा है। महिला बताती हैं कि रोजगार ना होने से बहुत परेशानी आ रही है बच्चों का पालन पोषण कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी से मदद की अपील की है।

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिला के गली हाते से माधुरी लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से रामरसि से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि ये चार घर काम करती थी जो कि छूट गया है।और कंट्रोल से केवल गेहूँ चावल ,चावल मिलता है और कुछ नहीं मिलता है। ये एक विधवा है इनके बच्चे इनका साथ नहीं देते घर में बिजली भी नहीं है बहुत परेशान है।

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिला के नयी बस्ती मुराद अली से माधुरी लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से मुस्कान सिंह से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि इनके पति जो की किसी की गाडी चलाते थे कोरोना काल में नौकरी छूटी हुई जिसके कारण इन्हे अपना परिवार चलाने में काफी परेशानी हो रही है। आटा और सिर्फ चावल है जिससे परिवार नहीं चल सकता है जरुरत की और भी चीजे है जिसे पूरा करने में वे असमर्थ है इसलिए सरकार से मदद करने को कह रही है। इनका कहना है कि उन्हें कोई रोजगार दिलाया जाय जिससे वे अपना और परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सके।