दोस्तों, योगा एक ऐसी प्रक्रिया है,जो हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। प्रतिदिन योगा करने से हमारा शरीर किसी भी रोग से लड़ने के लिए सक्षम हो जाता है और योगा करने से हमारे शरीर की तमाम विकृतिया दूर हो जाती है।साथ ही योग हमारा मन और शरीर की एकाग्रता को बनाएं रखने में मदद करता है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज यानि 21 जून को पूरा विश्व योगा दिवस मना रहा है। विश्व योगा दिवस की शुरुआत आज से 4 वर्ष पूर्व 2015 में हुई थी और इस बार पूरा विश्व पांचवां योगा दिवस मना रहा है। तो दोस्तों, आईये हम सब इस योगा दिवस पर यह प्रण ले कि हम सभी प्रतिदिन योगा जरुर करे और अपने जीवन को स्वस्थ और सफल बनाएं । इसी सन्देश के साथ आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार ,स्वाथ्य और सुन्दर रहने की कामना करने के साथ साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस की ढेरों शुभकाना देता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की। एक साथ चुनाव कराने के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। - भाजपा सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के नये अध्यक्ष चुने गये। - बिहार में दिमागी बुखार से पीडि़त बच्चों के इलाज के लिए अन्य शहरों से और डॉक्टर मुजफ्फरपुर पहुंचे। - दूरदर्शन के चैनल डीडी इंडिया के कार्यक्रम बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया में जबकि वहां के सरकारी चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर दिखाये जाएंगे। - चोटिल शिखर धवन, आईसीसी क्रिकेट विश्वकप से बाहर, उनके स्थान पर ऋषभ पंत टीम में शामिल। - बरमिंघम में विश्वकप क्रिकेट में, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया
- केंद्र सरकार, दिमागी बुखार को फैलने से रोकने और इस पर काबू पाने के लिए एक स्थायी बहुआयामी विशेषज्ञ दल का गठन करेगी। - प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने 2005 के अयोध्या आतंकी हमले के चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। - सरकार ने सीमा शुल्क और उत्पाद के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किया। - देश के विभिन्न भागों में मॉनसून-पूर्व वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत। - आई सी सी विश्वकप क्रिेकेट में मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रनों से हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की चौथी जीत
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
- 17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू। राज्यसभा की बैठक बृहस्पतिवार से। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राजनीतिक दलों से अपील - संसद का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार के साथ सहयोग करें। - स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बिहार के मुज़फ्फरपुर और आस-पास के जिलों में दिमागी बुखार से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। - चक्रवात वायु के कमजोर पड़ने के बाद मॉनसून के अगले 36 घंटे में आगे बढ़ने की आशा। - आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में रोहित का 24वां शतक, भारत की पाकिस्तान पर लगातार सातवीं जीत। - तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप में भारत की पुरूष रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए नीति आयोग की शासी परिषद की आज पहली बैठक की अध्यक्षता नई दिल्ली में करेंगे। -दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर काम पर लौटे। उन्होंने हड़ताली डॉक्टरों के मुद्दे के समाधान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को 48 घंटे का समय दिया। -वायुसेना अध्यक्ष बी एस धनोवा ने कहा- दुर्घटनाग्रस्त ए एन-32 विमान के वॉयस रिकॉर्डर के डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। -भुवनेश्वर में हॉकी सीरिज फाइनल्स में आज शाम भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। -आई सी सी क्रिकेट विश्वकप में आज श्रीलंका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से जबकि दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से होगा।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद खत्म करने के लिए वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया। नरेन्द्र मोदी ने किर्गिस्तान में बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। -शहरी और आवास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा - सरकार 2020 की शुरुआत मे सभी के लिए आवास का लक्ष्य हासिल कर लेगी। -स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन ने कहा - सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध। -जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। -भुवनेश्वर में एफआईएच पुरूष हॉकी सीरीज़ फाइनल्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज शाम भारत का मुकाबला जापान से। -हैम्पशायर में आई सी सी क्रिकेट विश्व कप में आज इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.