मध्य प्रदेश ,जिला अनूपपुर से सुरेन्द्र कुमार प्रजापति मोबाइल वाणी के माध्यम से गरीबी पर बात करते हुए कहते है की केंद्र और राज्य सरकार गरीबी हटाना चाहती है। सरकारों का यह प्रयास सराहनीय है। पर जिला में जो निचले तबके के अधिकारी होते है वे नहीं चाहते है की प्रखंड स्तर पर गरीबी हटे। केंद्र और राज्य सरकार जो भी योजनाएं बनाती है उनका लाभ और जानकारी गरीबो तक नहीं पहुंच पाता है। इसके निवारण हेतु ग्राम स्तर पर एक शिकायत पेटी का उपयोग किया जा सकता है जिसमे ग्रामवासी अपनी अपनी शिकायत राज्य प्रशासन तक पहुचा सकते है ।