छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंद गांव से वीरेंद्र , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कुदरत ने लोगों को अलग अलग बनाया है।लेकिन कई लोग दिव्यांग को देख कर उनको अहसास कराते हैं कि वह दिव्यांग है। कई लड़के ऐसे होते हैं जो लड़कियों की तरह व्यवहार करते है तो लोग उनके साथ अलग व्यवहार करते हैं। तो ऐसे लड़कों को सम्मान की जरूरत होती है लेकिन कई लोग उनको सम्मान देना नहीं चाहते हैं। तो उनके लिए कई संस्थाएं है जो उनको आत्मनिर्भर बनाते हैं। उनको पढ़ा लिखा कर योग्य बनाया जाता है तब उनका सम्मान बढ़ जाता है।
