छतीशगढ राज्य के राजनंदगाँव ज़िला से वीरेंदर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि खुद से प्यार करना मतलब है खुद के शरीर का ध्यान दें। ज़रुरत से ज़्यादा शरीर से काम न करे , मशीन न समझे, खुद के स्वाश्य का ध्यान रखे,समय से नींद लें । इसके अलावा अलग आप खुद से प्यार करते है तो खुद का सम्मान करना सीखे। जैसे शरीर में जहरीली पदार्थ न डाले। आप अच्छे दोस्त बनाए ताकि अच्छे रिश्ते आपको सुकून दें।