हमारे श्रोता रवि कुमार शर्मा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मसालों में मिलावट की ख़बरें बहुत आ रही है। मसालों में मिलावट होना एक चिंताजनक विषय है। इस पर सरकार को ध्यान देना ज़रूरी था ,अगर सरकार समय समय पर जाँच करती तो यह मिलावट का काम नहीं होता। मसालों का जाँच सरकार को पहले करना चाहिए ताकि जनता के स्वास्थ्य के साथ खेलवाड़ न हो
