छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंद गांव से वीरेंदर , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि आपने बच्चों के लिए , भूख से लड़ रहे बच्चों के लिए एक सवाल उठाया है । एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना शुरू की गई , सभी का राशन कार्ड बनाया गया और पांच साल तक मुफ्त अनाज की घोषणा की गई , तो यह क्यों बताया जा रहा है कि कई बच्चों को खाना बिल्कुल नहीं मिल रहा है ? इसलिए कुछ गड़बड़ है जिसे ठीक करने की आवश्यकता है क्योंकि देश में किसी को भी भूखे नहीं रहना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं और पूरा देश उनके हैं और बच्चे उनके हैं । यदि नहीं , तो इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और अनाज दबाकर बैठने वालों को सजा दी जानी चाहिए और अनाज सभी के घर तक पहुंच जाना चाहिए और कम से कम अगर कुछ मिला या नहीं , तो अनाज मिल जाना चाहिए ।