छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंद गांव से वीरेंदर , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि सरकार कोई भी कानून बनाने से पहले जनता से परामर्श लेना चाहिए क्यंकि जनता ही सरकार को चुनती है। जो हिट एंड रन कानून बनाया गया है तो इसमें यह होना चाहिए कि एसे लोगों को चुनना चाहिए जो ड्राइवर नशा करके गाड़ी चालते है या फिर अनावश्यक तेज़ गाड़ी चला रहे है। तो कार्यवाही उनके ऊपर होनी चाहिए न की सबके ऊपर कार्यवाही हो। इसके लिए पुलिस को हमेशा तैनात रहना चाहिए ताकि जो कानून तोड़ रहा है उसको कड़ी सजा दी जा सके । पहले कानून को जनता को समझाना चाहिए। उसके बाद ही लागू किया जाना चाहिए।