पंजाब के लुधियाना से फरहान मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आशीष जी की जानकारी बहुत अच्छी लगी। गाँव या कोई भी क्षेत्र में जिनको कोरोना हुआ है उनका ईलाज होना चाहिए। भारत में जब वैक्सीन था उस समय अलर्ट कोई नहीं था। भारत ने अपने देश के वैक्सीन को दूसरे देश को उपलब्ध कराया जबकि उसे अपने यहाँ की खपत को देखते हुए यह काम करना चाहिए था। और अभी जब वैक्सीन की जरुरत है तो हाथ खड़े किये जा रहे है