नमस्कार आज सोमवार 4 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। __ मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को ग्वालियर में कार्यक्रम हुए। राहुल गांधी ने सुबह यहां देवास गार्डन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद किया। इस दौरान रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव और कांग्रेस से जुड़ीं पूर्व सैन्य कर्मी विंग कमांडर अनुपमा आचार्य भी मौजूद रहीं।अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद के बाद राहुल गांधी पनिहार, घाटीगांव होते हुए मोहना पहुंचे। यात्रा के बीच दोपहर बाद राहुल गांधी I.N.D.I.A. गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए पटना के लिए रवाना हुए। __ मध्य प्रदेश में डेड बॉडी मैनेजमेंट के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य में अब निजी अस्पताल संचालक इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर बकाया बिल की वसूली के लिए डेड बॉडी देने से मना नहीं कर सकेंगे। उन्हें किसी भी हाल में शव परिजनों को सुपुर्द करना ही होगा।स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा बीते साल की गई सिफारिशों के आधार पर यह गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मृतक के परिजनों की जरूरत को समझते हुए संबंधित नगरीय निकाय से कोऑर्डिनेट कर निशुल्क शव वाहन मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी हॉस्पिटल संचालक की होगी। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।

नमस्कार आज रविवार ३ मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। __ देश में लोकसभा चुनावों की तैयारी अब दिखाई देने लगी है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण सीटों और प्रत्याशियों की बात करें तो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब विदिशा से प्रत्याशी चुना गया है तो वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से मौका मिला है। विधानसभा चुनाव में उतारे गए सांसद गणेश सिंह और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलहस्ते को भी लोकसभा के लिए चुना गया है। यह दोनों ही सांसद अपना विधानसभा चुनाव हार गए थे। __ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मध्य प्रदेश पहुंची। प्रदेश में यात्रा का पहला पड़ाव ग्वालियर चंबल क्षेत्र का मुरैना जिला रहा। शनिवार को यहां काफी बारिश और ओलावृष्टि हुई लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए खड़े रहे। यहां हुई एक रैली में राहुल गांधी ने एक बार फिर गरीबों और पिछड़ों के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। वहीं यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर इसलिए चल रहे हैं ताकि आने वाली पीढियां का भविष्य सुरक्षित रह सके। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले तक कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरें उड़ रही थी लेकिन आखिरकार ये खबरें गलत साबित हुईं। __ प्रदेश में दोनों मौसम अलग रूप दिखा रहा है मार्च के महीने की शुरुआत में कई जिलों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। शनिवार को ग्वालियर, गुना,शिवपुरी, मुरैना, भोपाल और हरदा आदि जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बड़ी मात्रा में फसलों के नुकसान की भी खबर है। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।

पिछले 10 सालों में गेहूं की एमएसपी में महज 800 रुपये की वृद्धि हुई है वहीं धान में 823 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार की तरफ से 24 फसलों को ही एमएसपी में शामिल किया गया है। जबकि इसका बड़ा हिस्सा धान और गेहूं के हिस्से में जाता है, यह हाल तब है जबकि महज कुछ प्रतिशत बड़े किसान ही अपनी फसल एमएसपी पर बेच पाते हैं। एक और आंकड़ा है जो इसकी वास्तविक स्थिति को बेहतर ढ़ंग से बंया करत है, 2013-14 में एक आम परिवार की मासिक 6426 रुपये थी, जबकि 2018-19 में यह बढ़कर 10218 रुपये हो गई। उसके बाद से सरकार ने आंकड़े जारी करना ही बंद कर दिए इससे पता लगाना मुश्किल है कि वास्तवितक स्थिति क्या है। दोस्तों आपको सरकार के दावें कितने सच लगते हैं। क्या आप भी मानते हैं कि देश में गरीबी कम हुई है? क्या आपको अपने आसपास गरीब लोग नहीं दिखते हैं, क्या आपके खुद के घर का खर्च बिना सोचे बिचारे पूरे हो जाते हैं? इन सब सरकारी बातों का सच क्या है बताइये ग्रामवाणी पर अपनी राय को रिकॉर्ड करके

Transcript Unavailable.

नमस्कार आज सोमवार 26 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें।

तमाम गैर सरकारी रिपोर्टों के अनुसार इस समय देश में बेरोजगारी की दर अपने उच्चतम स्तर पर है। वहीं सरकारें हर छोटी मोटी भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र देने के लिए बड़ी-बड़ी रैलियों का आयोजन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को भी आमंत्रित कर रही हैं, जिससे की बताया जा सके कि युवाओं को रोजगार उनकी पार्टी की सरकार होने की वजह से मिल रहा है।

Transcript Unavailable.

नमस्कार आज सोमवार 26 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। ---- हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की खबरें भले ही अब न आ रहीं हों लेकिन यहां जमीन पर काफी कुछ हो रहा है। पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद स्थानीय पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि इस हादसे में उनकी जीवन भर की पूंजी खत्म हो गई लेकिन उन्हें बस सवा लाख रुपए मुआवज़ा देकर इतिश्री कर ली गई। पीड़ितों की यह भूख हड़ताल तीन दिनों से जारी है और अब तक तीन महिलाओं की तबियत बिगड़ चुकी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आज हरदा बंद बुलाया गया है। -- अमित शाह रविवार को मध्यप्रदेश दौरे पर थे। शाह का यह दौरा भाजपा संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने के लिए था। सबसे पहले वे ग्वालियर पहुंचे जहां उन्होंने ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रबंध समिति के साथ बैठक की। इसके बाद खजुराहो में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और फिर यहां भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने विपक्षी गठबंधन की तुलना कौरवों से की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा देशभक्तों की टोली जैसी और दूसरी ओर परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन खड़ा है। देश को इन दोनों ताकतों के बीच पसंदगी करनी है। --बेरोजगारी और पटवारी भर्ती परीक्षा में हो रही धांधली के लेकर रविवार को कांग्रेस के विद्यार्थी संगठन NSUI ने भोपाल में मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और NSUI अध्यक्ष आशुतोष चौकसे भी शामिल हुए। आशुतोष ने मीडिया से कहा कि बेरोजगारी के अंधकार को उजाला दिखाने के लिए NSUI के साथियों और युवाओं के साथ हम मशाल मार्च निकाल रहे हैं। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.