मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला में सुल्तान सिंह सोंधिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से तहसील खिजिपुर के निवासी नयन सिंह का साक्षात्कार लिया। जिसमें नयन सिंह ने बताया कि दिनांक 14/06/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका आय जाती प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि नयन सिंह का आय जाती प्रमाण पत्र बन गया है। समस्या का समाधान होने से नयन सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।