केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दूसरी तिमाही के लिए फॉर्म 26 क्यू में तिमाही टीडीएस विवरण देने की समयसीमा एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। सीबीडीटी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि संशोधित एवं अपडेटेड फॉर्म 26 क्यू में टीडीएस का विवरण देने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए दूसरी तिमाही का ब्योरा जमा करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा सर्कल अधिकारी (CBO) पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। इन पदों पर कुल 1422 रिक्तियां निकाली गयी हैं। इन पदों पर वेतनमान प्रतिमाह 36,000 रूपए दिया जाएगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।इस पद के लिए उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के यानी निशुल्क अपना आवेदन कर सकते है । इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://bank.sbi/web/careers उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन परीक्षा ,स्क्रीनिंग और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की मेरिट में प्रदर्शन के अनुसार होगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 07/11/2022 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि मोदी सरकार 500000 छात्र-छात्राओं को फ्री लैपटॉप देने जा रही है. वायरल मैसेज में ये खबर शिक्षा मंत्रालय के अकाउंट से आ रही है. आइए जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को अब वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किए गए किसान आंदोलन की दूसरी सालगिरह पर 26 नवंबर को पूरे देश में ‘राजभवन मार्च’ निकालने का आह्वान किया.विभिन्न किसान संगठनों के साझा मंच एसकेएम ने कहा कि ‘राजभवन मार्च’ और पूरे देश में राज्यपालों को सौंपे जाने वाले ज्ञापन को अंतिम रूप देने के लिए 14 नवंबर को दिल्ली में बैठक होगी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
दिवाली के अगले दिन से ही छठ मनाने के लिए बिहार एवं उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या रेलवे स्टेशनों पर काफी बढ़ गई है। मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनाया गया पंडाल यात्रियों से खचाखच भरा हुआ दिखा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोशल मीडिया पर आए दिन सरकारी स्कीमों को लेकर कई भ्रामक जानकारियां मिलती रहती हैं. इन्हीं जानकारियों को देखकर आम जनता लालच में पड़ती है और धोखाधड़ी का शिकार होती है.
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ तेज हो गया है और बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है।
सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने गुरुवार को कहा कि इस साल दीवाली ऐसे वक्त में मनायी जा रही है, जब पहले की अपेक्षा ज्यादा ठंड नहीं है लेकिन दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
