देशभर में करोड़ों ऐसे लोग हैं जिन्हें हर महीने रिटायरमेंट के बाद सरकार द्वारा पेंशन दिया जाता है. इन पेंशनरों को साल में एक बार अपने जीवित होने का सबूत देना पड़ता है. इसके लिए उन्हें अक्टूबर और नंबर के महीने में अपना जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट देना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एक अमेरिकी शोध संस्थान के मुताबिक, भारत उन देशों में आठवें स्थान पर है, जहां वर्ष 2022 और 2023 में सामूहिक हत्याएं होने का सबसे अधिक जोखिम है. पिछले वर्ष के मुकाबले भारत की रैंक में गिरावट आई है, पहले वह दूसरे स्थान पर था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत जलवायु में हो रहे बदलाव के कारण खतरनाक गर्मी ओर लू से जूझ रहा है, जल्द ही देश इस तरह की घटनाओं के लिए दुनिया भर में शीर्ष पर होगा। 2030 तक देश भर में 16-20 करोड़ से अधिक लोग सालाना घातक गर्मी और लू का सामना कर सकते हैं।इस झुलसाती गर्मी से निपटने के लिए एक स्थायी ठंडा करने की रणनीति की जरूरत है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। अब यह आंकड़ा 4,529 पर पहुंच गया है। वहीं केरल में 1,634 मामले सक्रिय हैं जबकि कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 1,618 पर पहुंच गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी सर्दियों के मौसम यानी दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के दौरान, भारतीय प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसी तरह इन हिस्सों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों व उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 291 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,72,638 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,767 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलन करने के बाद मृतकों की सूची में दो मामले जोड़े गए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राज्य सरकार और केंद्र सरकार लोगों की भलाई के लिए कई तरह की सोशल स्कीम चलाती है. इस स्कीम के जरिए समाज के हर वर्ग को आर्थिक और सामाजिक मदद दी जाती है. केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स को एक नया नाम दिया गया है, डब्लूएचओ ने घोषणा की है कि भेदभाव और कलंक से निपटने में मदद करने के लिए इस बीमारी को अब एमपॉक्स के नाम से जाना जाएगा। जानकारी मिली है कि इस बीमारी के लिए अलग-अलग देशों में संबोधित करने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को एक नया नाम दिया गया है, डब्लूएचओ ने घोषणा की है कि भेदभाव और कलंक से निपटने में मदद करने के लिए इस बीमारी को अब 'एमपॉक्स' के नाम से जाना जाएगा। जानकारी मिली है कि इस बीमारी के लिए अलग-अलग देशों में सम्बोधित करने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी वजह के चलते काफी समय से मंकीपॉक्स का नाम बदलने का आग्रह किया जा रहा था। इस बारे में डब्लूएचओ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अगले एक साल तक इन दोनों नामों का इस्तेमाल किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
